{"_id":"6b03e18f03fad57adc0b648a","slug":"video-dangers-lurk-at-every-step-on-the-citys-streets-there-is-even-a-pothole-in-front-of-the-collectorate-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"महानगर की सड़कों पर कदम-कदम पर खतरा, कलक्ट्रेट के सामने भी गड्ढा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महानगर की सड़कों पर कदम-कदम पर खतरा, कलक्ट्रेट के सामने भी गड्ढा
नीरज नरवरिया
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:17 PM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महानगर के विकास के बड़े-बड़े दावों और वादों के बीच सड़कों की बदहाली लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। शहर के अंदरूनी हिस्सों की बात छोड़िए, कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने भी सड़क पर बड़ा गड्ढा बना हुआ है। जेल चौराहे से कचहरी चौराहे की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए यह गड्ढा खतरा बना है। खासकर दोपहिया वाहन चालक यहां गिरते-पड़ते निकलते हैं।
इससे कुछ कदम आगे पाइपलाइन लीकेज के कारण सड़क पर एक और गड्ढा हो गया है। इसमें पानी भरा होने से वाहन चालकों को गड्ढे की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। जब तक उन्हें इसका पता चलता है, तब तक वाहन गड्ढे में पहुंच चुका होता है।
करीब 500 मीटर लंबे इस मार्ग पर खतरा सिर्फ गड्ढों तक सीमित नहीं है। कलक्ट्रेट गेट के पास एसबीआई एटीएम के सामने सड़क पर कंक्रीट जमने से उसका एक हिस्सा ऊंचा हो गया है। इससे गुजरते समय वाहन चालक असंतुलित हो जाते हैं।
यह शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल है। उरई और कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों के साथ ही बस स्टैंड, मंडी, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज की ओर जाने वाले वाहन भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की बदहाली दूर नहीं हो पा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।