{"_id":"6b0453b864080378000229e5","slug":"video-1673-youths-selected-at-job-fair-minister-in-charge-distributes-appointment-letters-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोजगार मेले में 1673 युवाओं का चयन, प्रभारी मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
रोजगार मेले में 1673 युवाओं का चयन, प्रभारी मंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र
नीरज नरवरिया
Updated Mon, 23 Nov 2026 08:24 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में सोमवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें शामिल 44 कंपनियों ने 3008 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इनमें से 1673 युवाओं का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड अब रोजगार देने वाला क्षेत्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित रोजगार मेले में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह मेला झांसी के युवाओं के लिए बड़ा अवसर है। इसके माध्यम से उन्हें अपनी योग्यता और अनुभव के अनुसार रोजगार पाने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के आसपास रक्षा क्षेत्र की इकाइयां और बड़ी कंपनियां उद्योग स्थापित कर रही हैं। इससे आने वाले समय में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सरकार भी क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, जिलाधिकारी गौरांग राठी, मुख्य विकास अधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, एडीएम प्रशासन अशोक कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।