{"_id":"613bb2168ebc3ebead05297b","slug":"theft-in-additional-commissinor-house-jhansi-news-jhs20400275","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने खंगाला एडिशनल कमिश्नर का घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने खंगाला एडिशनल कमिश्नर का घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने खंगाला एडिशनल कमिश्नर का घर
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में स्थित पॉश कॉलोनी श्री रॉयल सिटी में बीती रात चोरों ने वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर के घर धावा बोल दिया। इस दरम्यान चोरों ने पचास हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जबकि, कपड़े और कागजात कॉलोनी के पीछे झाड़ियों में फेंककर चोर भाग गए।
वाणिज्य कर विभाग में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन झांसी जोन के पद पर तैनात बीपी मिश्रा श्री रॉयल सिटी में अकेले किराये के फ्लैट में रहते हैं, जबकि उनका परिवार लखनऊ में रहता है। बृहस्पतिवार-शुक्रवार की मध्य रात वे तकरीबन बारह बजे अपना काम निपटाकर सोये । इसके बाद रात में चोरों ने घर में धावा बोल दिया। अलमारी खोलकर चोरोें ने कीमती सामान की तलाश की और उसमें रखे सारे कपड़े कमरे में फैला दिए। इसके बाद वे अपने साथ घर में रखा लैपटॉप का बैग और अटैची ले गए। बैग में कागजात और पचास हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। जबकि, अटैची में कपड़े थे। बैग के कागजात और अटैची के कपड़े उन्होंने कॉलोनी के पीछे झाड़ियों में फेंक दिए, जो सुबह बरामद हुए। जबकि, चोर अपने साथ खाली अटैची, लैपटॉप बैग और उसमें रखे पचास हजार रुपये ले गए।
रात में एडिशनल कमिश्नर को घटना की भनक तक नहीं लगी, सुबह जागने पर जानकारी हुई। इसकी सूचना उन्होंने कॉलोनी की सिक्योरिटी और पुलिस को दी। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है। कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जागने पर हो सकती थी बड़ी वारदात
झांसी। क्राइम सीन दो-तीन चोरों की मौजूदगी बता रहा है। ऐसे में यदि घटना के दरम्यान एडिशनल कमिश्नर जाग जाते तो चोर उन पर हमलावर रुख भी अपना सकते थे। एडिशनल कमिश्नर ने बताया चोर फ्लैट के पिछले दरवाजे से घर में दाखिल हुए थे और वहीं से ही निकले। उन्हें घटना की जरा भी भनक नहीं लगी। सुबह कमरे में कपड़े फैले देखे तो पता चला। फिर बैग और अटैची भी गायब मिली। उन्होंने घटना की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को भी दी है।