फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Theft again at Christian Hospital; thieves make off with copper wire.Theft again at Christian Hospital; thieves make off with copper wire.

Jhansi News: क्रिश्चियन अस्पताल में फिर चोरी, कॉपर वायर ले गए चोर

Mon, 28 Sep 2026 02:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Theft again at Christian Hospital; thieves make off with copper wire.Theft again at Christian Hospital; thieves make off with copper wire.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। झोकनबाग स्थित क्रिश्चियन अस्पताल एवं उसके आवासीय परिसर से शनिवार सुबह चोर करीब सबमर्सिबल पंप का 40 मीटर लंबा कॉपर वायर काट ले गए। रविवार को पता चलने पर अस्पताल प्रबंधन ने नवाबाद थाने को सूचना दी। उनका कहना है कि इसके पहले भी तीन बार चोरी हो चुकी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगला रही है।
अस्पताल के अध्यक्ष एम्सी थाॅमस ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात चोरों ने धावा बोलते हुए एसी उपकरण समेत सबमर्सिबल वायर चोरी कर ले गए। चोरी होने से अस्पताल में जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। अस्पताल ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिए हैं।
विज्ञापन

थॉमस का कहना है कि पहले आठ जून को अस्पताल के ओपीडी भवन की छत पर लगे 10 एसी के आउटडोर यूनिट से करीब 250 फीट कॉपर पाइप चोरी हो चुका है। तीन जून की रात ओपीडी एवं ऑपरेशन थिएटर के एसी का करीब 150 फीट कॉपर पाइप चोरी हो गया। दो आउटडोर यूनिट भी चोर ले जा चुके। मंडी चौकी में इन घटनाओं की सूचना दी गई। इसके बावजूद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब चौथी बार फिर चोर अस्पताल में घुस आए। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed