{"_id":"6838c497123d4ebcc2090aa7","slug":"the-youth-were-made-to-take-an-oath-to-stay-away-from-drugs-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-566149-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: युवाओं को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: युवाओं को नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ की ओर से कचहरी परिसर स्थित जिला आबकारी कार्यालय में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला आबकारी अधिकारी मनीष गुप्ता रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि नशा करने से शारीरिक और आर्थिक हानि होती है। इससे नई पीढ़ी और परिवार पर गलत असर पड़ता है। उन्होंने युवाओं को नशीली वस्तुओं, दवाओं का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया और नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मनोज श्रीवास्तव, संदीप यादव, रामेश्वर राय, अंकित राय, दिनेश शिवहरे, राधे राय, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।