फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The young man swallowed sleeping pills in front of the police who had arrived to raid his house.

Jhansi News: दबिश देने पहुंची पुलिस के सामने युवक ने निगल लीं नींद की गोलियां

Thu, 18 Dec 2025 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The young man swallowed sleeping pills in front of the police who had arrived to raid his house.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बुधवार दोपहर रक्सा के जनकपुरा गांव में जुआ खेलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख युवक ने अपने पास रखी नींद की गोलियां निगल लीं। कुछ देर में वह अचेत हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम उसकी हालत में सुधार होने पर परिजन उसे अपने साथ घर ले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जनकपुर रोड स्थित आदिवासी कॉलोनी में जुए की सूचना पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे रक्सा पुलिस पहुंची थी। यहां कुछ युवक जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देख उनके बीच भगदड़ मच गई। कई युवक भाग निकले। पुलिस ने वहां से अमित एवं सुरेश और सुनील अहिरवार (40) को पकड़ लिया। उसे थाने लाया जा रहा था कि तभी घबराहट में सुनील ने जेब से नींद की गोलियां निकालकर निगल लीं।
विज्ञापन

कुछ देर में वह अचेत हो गया। पुलिसकर्मी पहले उसे पास के एक निजी अस्पताल लेकर गए। यहां से मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उसकी पत्नी रीना ने बताया कि सुनील बीपी मरीज है। रात में नींद नहीं आती है। इससे वह नींद की गोलियां लेता है। सीओ सदर रामवीर सिंह के मुताबिक, सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल युवक की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed