फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The young man died by jumping in front of the train

Jhansi News: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Tue, 30 May 2023 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
The young man died by jumping in front of the train
झांसी। एक लाख रुपये न दिए जाने से नाराज होकर एक युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। प्रेमनगर के बिजौली निवासी आजाद परिहार (37) पुत्र निहाल परिहार शटरिंग लगाने का काम करता था। परिजनों का कहना है कि रविवार को उसने परिवार वालों से एक लाख रुपये मांगे थे। परिजनों ने जब इतने रुपयों की जरुरत के बारे में पूछा तब वह कुछ नहीं बता सका। इसके बाद परिजनों ने उसे सोमवार को रकम देने की बात कही। आजाद रविवार शाम बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। घर वालों ने उसकी तलाश की लेकिन, उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार सुबह उसका शव मथुरापुरा के पास रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


काम तलाशने निकले युवक की रेल पटरी पर मिली लाश
झांसी। सीपरी बाजार के मसीहागंज निवासी लालता प्रसाद पुत्र मोतीलाल का शव सोमवार को आईटीआई क्राॅसिंग के पास से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार को लालता काम तलाशने घर से निकला था, लेकिन शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। उन लोगों ने उसकी तलाश की। परिजन उसकी आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed