फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The thief who stole the donation box from the temple was caught

Jhansi News: मंदिर से दानपेटी चोरी कर ले जा रहे चोर को पकड़ा

Mon, 25 Aug 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The thief who stole the donation box from the temple was caught

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



ललितपुर। सदर कोतवाली अंतर्गत ग्राम दैलवारा स्थित मंदिर की दानपेटी चोरी कर भाग रहे चोर को शनिवार रात ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसके पास से दानपेटी बरामद हुई। कोतवाली सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


दैलवारा के नरेश पटेरिया ने बताया कि वह ग्राम जैरवारा स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी हैं। शनिवार को वह पूजा करने मंदिर में पहुंचे, तभी एक व्यक्ति मंदिर में रखी दानपेटी उठाकर ले जा रहा था। जब उन्होंने रोका तो वह भागने लगा। शोर मचाया तो गांव के कुछ लोग मौके पर आए। उनकी मदद से भाग रहे व्यक्ति को दान पेटी सहित पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम रामस्वरूप पाल निवासी दिगारा थाना तालबेहट बताया। दानपेटी में कुल 6,390 रुपये थे। गांव के लोगों ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed