फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The supply department engaged in the preparations for the food festival

कार्ड धारकों से वर्चअल संवाद करेंगे प्रधानमंत्री

Fri, 30 Jul 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
The supply department engaged in the preparations for the food festival
झांसी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के प्रचार-प्रसार के लिए 5 अगस्त को अन्न महोत्सव के तहत जिले के कार्ड धारकों को पांच किलो खाद्यान का वितरण किया जाएगा। खाद्यान विशेष तरह के थैले में दिया जाएगा। खाद्यान वितरण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्ड धारकों से वर्चुअल संवाद करेंगे। जिला पूर्ति विभाग द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है।
विज्ञापन

जिले में लगभग चार लाख से अधिक कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री कल्याण अन्न योजना के तहत पांच किलोग्राम खाद्यान देने की व्यवस्था की गई है। जिसमें तीन किलोग्राम चावल व दो किलोग्राम गेहूं प्रति यूनिट के हिसाब से राशन निशुल्क दिया जाएगा। जिले की सभी सरकारी राशन की दुकानों पर वितरण किया जाएगा। वितरण के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा कार्ड धारकों से सीधा संवाद किया जाएगा। प्रधानमंत्री के संवाद के लिए जिला पूर्ति विभाग द्वारा नगरा, सिमरावारी, गरौठा, मोंठ और मऊरानीपुर में पांच दुकानों का चयन किया गया है। संवाद के लिए इन दुकानों पर एलईडी को लगाया जाएगा। डीएसओ तीर्थराज यादव ने बताया की पांच अगस्त को अन्न महोत्सव के तहत कार्ड धारकों को पांच किलोग्राम खाद्यान वितरित किया जाएगा। पीएम का संवाद कार्यक्रम कार्डधारकों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed