{"_id":"65c15282e1de56d04508f08d","slug":"the-study-report-of-the-corporation-is-telling-our-jhansi-will-be-like-this-in-future-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-257434-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: निगम की स्टडी रिपोर्ट बता रही...भविष्य में कुछ ऐसा होगा अपना झांसी.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: निगम की स्टडी रिपोर्ट बता रही...भविष्य में कुछ ऐसा होगा अपना झांसी.
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आपने कभी सोचा है कि भविष्य में अपना झांसी कैसा दिखेगा? इसे लेकर नगर निगम ने 27 आने वाले 27 सालों को ध्यान में रखकर स्टडी रिपोर्ट तैयार कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक शहर को चारों तरफ रिंग रोड होगा, तो तमाम सड़कों पर वाहन एक लेन में चलते नजर आएंगे। वाहन सड़क किनारे नहीं मल्टीलेवल पार्किंग में खड़े नजर आएंगे। कई जगह बस टर्मिनल होंगे।
राइट्स कंपनी द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट का व्यापक गतिशीलता योजना को लेकर नगर निगम में हुई बैठक में प्रस्तुतीकरण दिया गया। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने बताया कि रिपोर्ट के जरिए नए प्रस्ताव बनाने में आसानी होगी। ये ड्राफ्ट तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण 2027, दूसरा 2032 और तीसरा 2032 से 2051 तक के लिए प्रस्तावित है। इस डाटा को रेलवे, जेडीए, एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी आदि विभागों के साथ भी साझा किया जाएगा। ताकि, विभाग अपने-अपने दायरे में आने वाले प्रस्तावों पर काम कर सकें अथवा आगामी योजना बना सकें।
राइट्स कंपनी के प्रतिनिधि अनुज यादव ने बताया कि ड्राफ्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद अधिकारियों ने भी सुझाव दिए। नगर आयुक्त ने सुझावों को ड्राफ्ट में शामिल करते हुए अगले सप्ताह होने वाली बैठक में शामिल कर फिर प्रस्तुतीकरण देने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त मो. कमर, सिटी मजिस्ट्रेट विधेश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार, मुख्य अभियंता एसके सिंह, एनएचएआई प्रबंधक एसके श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
ये हैं प्रस्ताव
- महानगर की 32 सड़कों को चौड़ा करना।
- शहर के आठ प्रमुख चौराहों को अपग्रेड करना।
- ग्वालियर रोड, फिल्टर रोड क्रॉसिंग, कैंट क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज।
- शहर के चारों तरफ करारी, दिगारा, रक्सा, प्रतापपुरा, मैरी, पाथेश्वर, बिजौली को जोड़ते हुए रिंग रोड बनाना।
- कोछाभांवर, रक्सा, करारी में एक-एक बस टर्मिनल बनाना। डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बिजौली में बस टर्मिनल बनाने का सुझाव दिया।
- सामान ढोने के लिए करारी और खैलार को चिह्नित किया गया। यहां आने वाले वाहन रिंग रोड का प्रयोग करेंगे। इससे शहर में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगेगा।
- शहर में कोतवाली से मानिक चौक, जवाहर चौक, सराफा होते हुए कोतवाली और मिनर्वा से सैंयरगेट तक वन-वे व्यवस्था लागू करने का प्रस्ताव।
- रानीमहल, जेल चौराहा, मिनर्वा, सीपरी बाजार, रेलवे स्टेशन के पास मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के लिए चिह्नित किया गया है।