फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The strike paralyzed construction of Unnao-Balaji

हड़ताल से उन्नाव-बालाजी मार्ग का निर्माण ठप

Thu, 20 Oct 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
The strike paralyzed construction of Unnao-Balaji
strike - फोटो : demo
अवर अभियंता हड़ताल पर क्या गए, विभिन्न विभागों के विकास कार्य ठप हो गए हैं। यही हाल उन्नाव-बालाजी मार्ग का है। सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था कि हड़ताल से काम ठप हो गया है। सड़क की स्थिति खराब है, जिससे वाहनों को लाने-ले जाने में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

उन्नाव-बालाजी मार्ग की हालत बहुत खराब है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा में होने के कारण कोई भी प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती थी। सांसद/ केंद्रीय मंत्री उमा भारती के प्रयास से सड़क का निर्माण सेंट्रल रोड फंड के तहत किया जा रहा है। 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह मार्ग सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के हिस्से में आने वाली 11 किलोमीटर सड़क बनाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है, जबकि शेष पांच किलोमीटर सड़क मध्य प्रदेश के हिस्से से बनाई जाएगी। केंद्र ने टोकन मनी के रूप में 2.41 लाख रुपये जारी कर दिए थे। टेंडर होने के बाद निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था। हालांकि, पूरी सड़क का निर्माण कार्य एक साल में पूरा होगा, लेकिन अब तक छह किलोमीटर सड़क की वाइंडिंग का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

काम रफ्तार से चल रहा था कि उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के कारण काम की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है, जिससे काम ठप पड़ गया है। पहले तो विभाग को लग रहा था कि हड़ताल एक-दो दिन में समाप्त हो जाएगी, लेकिन अब हड़ताल को 23 दिन हो गए हैं। वहीं, दीपावली नजदीक आ रही है, जिससे मजदूर भी अपने गांव चले गए हैं। इस तरह से काम पूरी तरह से रुक गया है। अब दीपावली के बाद ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क निर्माण तेजी से चल रहा था, लेकिन अवर अभियंताओं की हड़ताल से काम बंद है। अब हड़ताल समाप्त होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
- आरपीएस तोमर
अधिशासी अभियंता, पीडब्लूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed