{"_id":"660093e736b78657640f3cb9","slug":"the-speed-of-holi-special-trains-deterioratedpassengers-remained-miserable-jhansi-news-c-360-1-jh11006-104707-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: होली स्पेशल ट्रेनों की बिगड़ी रही चाल... यात्री रहे बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: होली स्पेशल ट्रेनों की बिगड़ी रही चाल... यात्री रहे बेहाल
Mon, 25 Mar 2024 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 25 Mar 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। देश के विभिन्न राज्यों से होली पर घरों लौटने वालों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें शुरू कीं। इन ट्रेनों में सफर करने के एवज में यात्रियों ने महंगा किराया चुकाया, लेकिन रविवार को इन ट्रेनों की चाल बिगड़ी रही। ट्रेने तीन से नौ घंटे तक की देरी से झांसी आईं।
होली पर रेलवे ने पुणे, मुंबई, हैदराबाद, विशाखापट्टनम, पुरी सहित अन्य राज्यों के महानगरों से आगरा, मथुरा, कानपुर, लखनऊ और गोरखपुर के लिए होली विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। इन ट्रेनों में सामान्य एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के मुकाबले रेलवे ने किराया दर पांच सौ रुपये अधिक तक रखी है। घर जाने की मजबूरी में लोगों ने यह किराया भी दिया है। मगर इन ट्रेनों की स्थिति यह है कि हर स्टेशन पर रुकने वाली पैसेंजर ट्रेनें भी इन स्पेशल ट्रेनों से आगे निकल चुकी हैं। रविवार को तमाम होली स्पेशल ट्रेनें घंटों की देरी से झांसी आईं। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेगुलर ट्रेन संचालन को बाधित नहीं किया जा सकता, उनका रूट और समय पहले से निर्धारित है। कई विकास कार्यों के चलते भी ट्रेन लेट हो जाती हैं।
-- -
इतनी देरी से झांसी पहुंची होली स्पेशल ट्रेनें
- विशापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन होली स्पेशल एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से पहुंची।
- पुणे-गोरखपुर होली स्पेशल एक्सप्रेस 5.30 घंटे की देरी से पहुंची।
- गोरखपुर-पुणे होली स्पेशल एक्सप्रेस 5.20 घंटे की देरी से पहुंची।
- हैदराबाद-गोरखपुर होली स्पेशल एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से पहुंची।
- हजरत निजामुद्दीन-पुरी होली स्पेशल एक्सप्रेस 4.20 घंटे की देरी से पहुंची।
- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर होली स्पेशल एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से पहुंची।
- पुरी-हजरत निजामुद्दीन होली स्पेशल एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से पहुंची।
- गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस होली स्पेशल एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से पहुंची।