फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The relationship was on the verge of divorce, improved after the birth of a daughter

Jhansi News: तलाक की कगार पर पहुंच गया था रिश्ता, बेटी के जन्म के बाद सुधरा

Fri, 23 Jun 2023 12:43 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 23 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
The relationship was on the verge of divorce, improved after the birth of a daughter
जनवरी में महिला थाने में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई गई थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। तलाक की कगार पर पहुंचा एक रिश्ता, बेटी के जन्म के बाद फिर से जुड़ गया। पति ने अपनी गलतियों की माफी मांगते हुए पत्नी को वापस ले जाने की बात कही। दोनों के बीच इस कदर विवाद बढ़ गया था कि जनवरी माह में महिला थाने में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

जनवरी में एक महिला ने महिला थाने में शिकायती पत्र दिया था। जिसमें उसने कहा था कि उसकी शादी कानपुर में हुई है। उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। यहां तक कि गर्भावस्था की स्थिति में भी पति उसे मारा करता था। जिससे उसे कई गंभीर चोटें भी आईं थीं। शिकायत के बाद उसके पति को बुलाकर काउंसलिंग की गई थी। लेकिन दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका था। लिहाजा दोनों ने ही अलग रहने का फैसला किया था। लेकिन पंद्रह दिन पहले महिला ने एक बेटी को जन्म दिया। जब इसकी जानकारी महिला के पति को हुई तो वह अपनी बेटी और पत्नी से मिला। उसके बाद उसने अपनी पत्नी से अपने रवैये की माफी मांगी। इसके साथ ही उसे अपने साथ चलने के लिए राजी भी कर लिया। बृहस्पतिवार को दोनों ने महिला थाने में प्रार्थना पत्र दिया कि अब वे दोनों एक साथ रहना चाहते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed