फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The real purpose of fasting is not to remain hungry and thirsty.

Jhansi News: भूखे और प्यासे रहना ही नहीं है रोजे का असल मकसद

Wed, 20 Mar 2024 01:02 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 20 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
The real purpose of fasting is not to remain hungry and thirsty.
- रमजान का रोजा अफजल इबादतों में है शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। मुकद्दस रमजान में रोजेदार रोजे रखकर परवरदिगार की इबादत में मशगूल हो जाते हैं। सबह सूर्योदय से सूर्यास्त तक भूखे प्यासे रहते हैं। लेकिन उलमाओं के मुताबिक रोजे में भूखे प्यासे रहने के साथ ही जुबान और शरीर के हर हिस्से की भागीदारी होती है। रोजा रखकर अच्छा अथवा बुरा काम करने का सीधा असर रोजे पर पड़ता है।
इस्लाम के मुताबिक पाक परवरदिगार ने रमजान के रोजों को अफजल इबादतों में शुमार किया है। रोजेदार की दुआ हर हाल में कुबूल होती है। रोजे के दौरान रोजेदार सुबह सूर्योदय से सूर्यास्त तक भूखे प्यासे रहकर इबादत करते हैं। लेकिन इस्लाम में रोजे का असल मकसद सिर्फ भूखे प्यासे रहना ही नहीं है। इसके साथ अपने जुबान, हाथ, पांव, आंख, दिमाग और शरीर के हर हिस्से का भी रोजा होता है। रोजा रखकर किसी की गीबत (चुगली) की जाती है तो उसका असर उसके रोजे पर भी पड़ता है। इसके साथ ही शरीर के किसी भी हिस्से से गलत काम होने पर रोजा टूट जाता है। रोजेदार सवाब की जगह गुनाह का हकदार हो जाता है। रोजा रखकर रोजेदार जितनी भी भलाई करता है उसे उतना ही अधिक सवाब मिलता है।
विज्ञापन



सिर्फ भूखे और प्यासे रहना ही रोजा नहीं होता है। भूख प्यास के साथ शरीर के हर हिस्से का भी रोजा होता है। रोजा रखकर रोजेदार जो भी काम करता है वह उसके रोजे में भी शामिल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती साबिर कासमी



रोजा सबसे अफजल इबादतों में शामिल है। रोजेदार की दुआ कभी भी जाया नहीं होती है। भूखे प्यासे रहने के साथ ही लोगों की मदद और भलाई करना ही रोजे का असल मकसद है।

मुफ्ती इमरान नदवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed