फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The powerful are trying to occupy the land and demanding Rs 50 lakh.

Jhansi News: दबंग कर रहे भूमि पर कब्जे का प्रयास, मांगे 50 लाख

Fri, 24 Oct 2025 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The powerful are trying to occupy the land and demanding Rs 50 lakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। लहरगिर्द में कृषि भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे दबंग व उसके बेटों के आतंक से परेशान पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि दबंग भूमि पर कृषि करने के एवज में उससे 50 रुपये की मांग कर रहे है। रुपये न देने पर अपहरण कराने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

रक्सा थाना क्षेत्र के कस्बे में रहने वाले राघवेंद्र ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी मौजा लहरगिर्द में कृषि भूमि है। उसने इस भूमि को सुखनंदन पुत्र वीर व दिनेश गुप्ता पुत्र राम किशोर को 29 साल के लिए लीज पर दे रखी है। इसका उसके पास अनुबंध पत्र भी है। आरोप लगाया कि उक्त भूमि पर लहरगिर्द के रहने वाले दबंग महेंद्र यादव पुत्र गोटीराम व उसके बेटे सुभाष यादव व शिवम यादव कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। दबंग पिछले दिनों जेसीबी मशीन लेकर आए और सरकारी पुलिया तोड़ दी व उसका एक करोड़ रुपये का सामान गिट्टी, बजरी, सीमेंट भर कर ले गए। राघवेन्द्र का आरोप है कि दबंग उसे खेती नहीं करने दे रहे हैं और 50 लाख की रंगदारी मांग रहे हैं। रंगदारी न देने पर अपहरण कराने व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed