फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The police have taken the accused into custody on remand and initiated systematic questioning regarding the dacoity case.

Jhansi News: पुलिस ने रिमांड पर लेकर शुरू की डकैती कांड में सिलसिलेवार पूछताछ

Fri, 24 Jul 2026 02:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The police have taken the accused into custody on remand and initiated systematic questioning regarding the dacoity case.
झांसी। सूरत के ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी किशन पांचाल का अपहरण कर 24.90 लाख रुपये की डकैती के मामले में पुलिस ने साजिशकर्ता सूर्यांश यादव को 36 घण्टे की रिमांड पर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर 24.50 लाख रुपये बरामद जा चुके हैं। लूट की रकम का पता लगाने के लिये पुलिस दिन भर पूछताछ करती रही। वहीं उसे घटना स्थलों पर ले गई, जहां से वारदात के बाद किशन को ले जाया गया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नौ जुलाई की शाम करीब पांच बजे सीपरी बाजार के गणेश बिहार निवासी किशन पांचाल को मिनर्वा चौकी के पास से अगवा कर काले रंग की क्रेटा कार में बैठाकर 24.90 लाख रुपये लूट लिए गए थे। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन पुलिसकर्मियों समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ डकैती सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई थी। पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए सभी को पकड़कर जेल भेज दिया है। इधर जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पूरी वारदात में साजिशकर्ता पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। छानबीन में पता चला कि साजिशकर्ता सूर्यांश यादव ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर डकैती का प्लॉन बनाया था। पुलिस घटना की सिलसिलेवार छानबीन के सिलसिले में सूर्यांश को रिमांड पर लेने के प्रयास में थी। इधर 36 घण्टे का रिमांड मिलने के बाद पुलिस सूर्यांश से पूछताछ कर घटना की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है। थाना प्रभारी कोतवाली राजेश कुमार ने बताया कि सूर्यांश की रिमांड मिली है। पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसे उन घटना स्थलों पर भी लेकर गई, जहां उसने अपहरण कर रुपयों की लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed