फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The police found the bag left behind in an auto-rickshaw just an hour after receiving the information.

Jhansi News: सूचना मिलने के एक घंटे बाद ही पुलिस ने ढूंढा ऑटो में छूटा बैग

Thu, 25 Jun 2026 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The police found the bag left behind in an auto-rickshaw just an hour after receiving the information.
मऊरानीपुर। ट्रैफिक पुलिस ने एक राहगीर का ऑटो में छूटा कीमती सामान से भरा बैग सूचना मिलने के सिर्फ एक घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। जतारा मध्यप्रदेश के रहने वाले राहुल रैकवार ने बुधवार को ट्रैफिक पुलिस को सूचना दी कि मंगलवार की रात लगभग 11 बजे उन्होंने एक आपे बुक किया था और झांसी-कानपुर चुंगी तक गए थे। जल्दबाजी व भूल से उनका बैग उसी आपे में छूट गया। बैग में राहुल की जरूरी मार्कशीट, अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज, मोबाइल फोन और कुछ कीमती सामान मौजूद था, जिसे लेकर वह परेशान थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी यातायात प्रेम पाल ने पुलिस टीम के साथ लगभग एक घंटे तक क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को खंगाला। चेकिंग में एक फुटेज में राहुल इस आपे में बैठते हुए दिखाई दे गए। पुलिस ने फुटेज की मदद से आपे के नंबर का पता लगाया व उसके मालिक व चालक से तुरंत संपर्क किया, तो उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए स्वीकार किया कि उनकी गाड़ी में एक बैग छूटा है। यातायात पुलिस ने चालक को तत्काल मौके पर बुलाया। इसके बाद पीड़ित राहुल के सामने बैग को खुलवाकर उसमें रखे सामान की जांच कराई गई। सारा सामान सुरक्षित होने पर आपे चालक के माध्यम से ही राहुल को उनका बैग सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed