फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The organization will raise its voice against the harassment of traders: Mahendra Jain Mayur

व्यापारियों के उत्पीड़न खिलाफ संगठन उठाएगा आवाज : महेंद्र जैन मयूर

Mon, 17 Nov 2025 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The organization will raise its voice against the harassment of traders: Mahendra Jain Mayur

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



ललितपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मासिक कोर कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ संगठन की ओर से विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में महरौनी के बानपुर चौराहे पर किराना व्यापारी आसाराम एवं मथुरा प्रसाद प्रजापति के साथ हुई मारपीट की घटना की निंदा हुई। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैंं। साथ ही जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए प्रीपेड मीटर में मैसेज न पाने के कारण उपभोक्ता अपने बिलों को समय पर जमा नहीं कर पा रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि बिल नहीं दिए जा रहे है, इसके बाद बिल न भरने के कारण विभाग अचानक लाइट काट देता है।
विज्ञापन




व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर ने बताया कि विद्युत संयोजन अगर किसी अचानक कटता है, तो वह मीटर में लगे सामने के बटन को 30 सेकेंड तक दबाए रखे, 24 घंटे के लिए लाइट आ जाएगी। कोर कमेटी की बैठक में सभी जिले, नगर,युवा के पदाधिकारी से अपील की कि वह अपने दायित्व को समझें। अपने दायित्व के अनुसार संगठन को मजबूत करें और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, महामंत्री अनिल जैन, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, प्रदेश मंत्री नवीन सिंघई, महेश सतभैया, अभय जैन, प्रीतम सराफ, मनोज जैन, रामप्रकाश साहू, मनोज सोनी मज्जू, राहुल मोदी, जयनारायण शर्मा, वीरेंद्र जैन कल्लू, उदयभान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed