फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The map of the city will be prepared after conducting a drone survey of 161 km

Jhansi News: 161 किलोमीटर का ड्रोन सर्वे कर तैयार होगा नगर का नक्शा

Sun, 20 Apr 2025 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
The map of the city will be prepared after conducting a drone survey of 161 km
आज से दूसरा चरण शुरू, पहले चरण में तस्वीरें लेकर तय किए 128 स्थल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नक्शा परियोजना के तहत झांसी नगर का नक्शा तैयार करने के लिए दूसरे चरण में 161 किलोमीटर का ड्रोन सर्वे आज से शुरू हो जाएगा। सर्वे पूरा होने के बाद नगर के भवन स्वामियों का डिजिटल नक्शा तैयार होगा। इससे न सिर्फ भूमि विवाद के निस्तारण में मदद मिलेगी, बल्कि ये मालिकाना हक का भी प्रमाण होगा।
सर्वे के पहले चरण में हेलीकॉप्टर से नगर की तस्वीरें लेकर 128 स्थल तय किए जा चुके हैं। इन्हीं को मद्देनजर आगामी सर्वे होगा। तीसरे चरण में सर्वे के डाटा का तहसील और नगर निगम के अभिलेखों से मिलान होगा। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने बताया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधीन भूमि संसाधन विभाग ने डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम शुरू किया है। इसका उद्देश्य भूमि अभिलेखों का आधुनिकीकरण करना, विवादों को कम करना और संपत्ति स्वामित्व में पारदर्शिता को बढ़ाना है। इसी के तहत शहरी बस्तियों का राष्ट्रीय भू-स्थानिक ज्ञान-आधारित भूमि सर्वेक्षण (नक्शा) परियोजना की शुरुआत की गई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश में झांसी और गोरखपुर नगर निगम के साथ आठ अन्य नगर पालिकाओं/पंचायतों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि सर्वे ऑफ इंडिया इस परियोजना में उच्च रिजॉल्यूशन मानचित्रण और डिजिटलीकरण के लिए तकनीकी सहायता दे रही है। खास तरह के कैमरे और सेंसर युक्त विमानों का उपयोग हवाई सर्वेक्षण में किया जा रहा है। विशेष कैमरा सिस्टम के जरिये कई कोणों से फोटो ली जा सकती है। इनके जरिये भवनों और आधारभूत ढांचे का थ्री-डी दृश्य, जमीन की ऊंचाई आदि को सटीकता से मापा जा सकता है। यह पेड़ों और घनी आबादी वाले शहरी क्षेत्रों की ऊंचाई को सटीकता से मापती है। इससे भवनों का सटीक मॉडल तैयार किया जा सकता है। रविवार और सोमवार को ड्रोन सर्वे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तकनीकों का हो रहा इस्तेमाल
नक्शा परियोजना के तहत कई आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें थ्री-डी रियलिटी मॉडल, डिजिटल एलिवेंशन मॉडल, डिजिटल सर्फेस मॉडल, थ्री-डी बिल्डिंग मॉडल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed