फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The link expressway will pass through eight villages of Bida, efforts are being made to connect it with Bundelkhand Expressway

Jhansi News: बीडा के आठ गांवों से होकर गुजरेगा लिंक एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जोड़ने की हो रही कवायद

Sun, 20 Jul 2025 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The link expressway will pass through eight villages of Bida, efforts are being made to connect it with Bundelkhand Expressway

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिए प्रस्तावित 115 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेस वे बीडा को जोड़ते हुए आगे जाएगा। यह लिंक एक्सप्रेस वे बीडा से जुड़ने वाले आठ गांवों को जोड़ेगा। इन गांवों के लिए भी प्रशासन ने ड्रोन सर्वे आरंभ करा दिया है।




यूपीडा की ओर से प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेस वे के गुजरने का रास्ता पिछले सप्ताह ही तय हुआ है। यह लिंक एक्सप्रेस वे झांसी के गरौठा, टहरौली, मोंठ, झांसी प्रथम एवं द्वितीय तहसील के कुल 63 गांवों से होकर गुजरेगा। बीडा के रास्ते में झांसी प्रथम के अंबाबाय (1500 मीटर), कलोथरा (3100 मीटर), सारमऊ (1400 मीटर), सिमरा (1100 मीटर), पुनावली कला (2300 मीटर), ढिकौली (3500 मीटर), रक्सा (550 मीटर) एवं डगरवाहा (877 मीटर) को शामिल किया गया है। सबसे अधिक ढिकौली में 3500 मीटर जमीन की बाउंड्री बीडा से होकर गुजरेगी। सरकार को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) में भारी निवेश की उम्मीद है। इस नाते सरकार इसकी कनेक्टिविटी बेहतर करने में जुटी है। इसे बेहतरीन कनेक्टिविटी देने के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा। इसके लिए यूपीडा को जालौन से एरच के बीच 115 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेस वे की जिम्मेदारी दी गई है। ओएसडी सौम्य मिश्रा का कहना है कि बीडा से लिंक एक्सप्रेस वे के जुड़ने का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed