{"_id":"695831d6d25bc93caf054af0","slug":"the-hearing-on-the-remand-of-former-mla-deepnarayan-will-be-held-today-jhansi-news-c-11-jhs1019-712027-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पूर्व विधायक दीपनारायण की रिमांड पर सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पूर्व विधायक दीपनारायण की रिमांड पर सुनवाई आज
विज्ञापन
झांसी। सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस की तरफ से लगाई गई अर्जी पर शनिवार को विशेष न्यायालय (एमपी-एमएलए) में सुनवाई होगी।
पूर्व विधायक दीप नारायण व दो अन्य पर डकैती, रंगदारी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में उनके करीबी अशोक गोस्वामी को जमानत दी जा चुकी है। अशोक के कब्जे से पुलिस ने आठ हजार रुपये बरामद किए थे। वहीं, एक अन्य करीबी अनिल यादव उर्फ मामा को कुछ दिन पहले रिमांड पर लिया गया था। उसके कब्जे से पांच हजार रुपये मिले थे। शेष 17 हजार रुपये की बरामदगी के लिए दीप नारायण को रिमांड पर लेने के लिए मोंठ पुलिस की ओर से अर्जी लगाई गई है। एडीजीसी राजेंद्र रावत ने बताया कि मामले की सुनवाई के लिए 3 जनवरी का वक्त तय किया गया है।