फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The Gwala Team from Khushipura organized a community feast using the prize money.

Jhansi News: ग्वाला टीम खुशीपुरा ने इनामी राशि से कराया भंडारा

Mon, 21 Sep 2026 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The Gwala Team from Khushipura organized a community feast using the prize money.
टोड़ी फतेहपुर। मोहल्ला खुशीपुरा के मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर परिसर में ग्वाला टीम खुशीपुरा ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। टीम ने क्षेत्र की दही मटकी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इन प्रतियोगिताओं से मिली इनामी राशि से यह भंडारा कराया गया। ग्वाला टीम अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा ने बताया कि इनामी राशि सदस्यों में नहीं बांटी जाती। इसे धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में खर्च किया जाता है। शेष धनराशि मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य में उपयोग होगी। टीम का उद्देश्य पुरस्कार राशि का उपयोग सामाजिक कार्यों में करना है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा ने मंदिर परिसर में एपेक्स डलवाने की घोषणा की। इस अवसर पर सभासद राजकुमार दुबे, अरविंद समेले, रहीश घोष, नितिन गौतम, बफाती खां, शंकरलाल कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, शगुन घोष, लखन कुशवाहा, बद्री यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed