फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The girl who drowned in Salaghat was not found even after ten days

Jhansi News: सलाघाट में डूबी युवती का दस दिन बाद भी नहीं चला पता

Thu, 13 Jul 2023 11:17 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 13 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
The girl who drowned in Salaghat was not found even after ten days
3 जुलाई को भाई-बहनों के साथ नहाने आई थी युवती
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



उरई (जालौन)। सलाघाट में नहाते समय डूबी युवती का दस दिन बाद भी कोई पता नहीं चला है। जिससे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वह बेटी के मिलने की आस लगाए हैं। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है।




झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र के सिकंदरा निवासी वीर सिंह की 18 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी अपनी छोटी बहन रोशनी, अंजलि व भाई लकी के साथ कोटरा थाना क्षेत्र के सलाघाट में 3 जुलाई को नहाने आई थी। नहाने के दौरान निशा का पैर फिसलने से वह बेतवा नदी में डूब गई थी। सूचना के बाद युवती के परिजन व कोटरा पुलिस मौके पर पहुंची थी और युवती की तलाश शुरू कर दी थी। दो दिन तक स्थानीय गोताखोरों के ढूढ़ने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला था। तो प्रशासन ने एसडीआरएफ को बुलाया था। लेकिन तीन दिन तक टीम के नदी में डेरा डालने के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। लेकिन अब युवती को डूबे दस दिन हो गए हैं। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चलने से परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। मां इच्छा देवी ने बताया कि उसके पति वीर सिंह का 5 वर्ष पहले ट्रैक्टर पलटने से उसमें दबकर निधन हो गया था। तबसे शादी समारोह में पूड़ी बेलकर परिवार का भरण पोषण कर रही थी। बड़ी बेटी होने के चलते निशा अपनी मां का सहयोग करने के लिए ब्यूटी पार्लर चला कर परिवार को बढ़ाने में मदद कर रही थी। युवती के न मिलने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी महेश कुमार का कहना है कि युवती की तलाश के लिए प्रतिदिन पुलिस टीम जाती है। तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed