फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The father who killed the daughter by throwing her in the well was caught by the police

बेटी को कुएं में फेंककर मारने वाला पिता पुलिस के हत्थे चढ़ा

Sun, 04 Sep 2022 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The father who killed the daughter by throwing her in the well was caught by the police
बंगरा । बंगरा ब्लॉक के थाना उल्दन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हाटी में पत्नी द्वारा शराब के लिए पैसे न देने पर पति ने अपनी एक साल की बेटी को कुएं में फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने घटना के चौबीस घंटे बाद ही बेटी की हत्या करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना की सूचना परिजनों ने उल्दन पुलिस को दी थी, इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश कर घेराबंदी करके 24 घंटे के अंदर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह एवं थाना प्रभारी उल्दन अजमेर सिंह भदौरिया ने मामले पर विशेष नजर रखते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक जिस कुएं में बालिका को फेंका गया था वह बमुश्किल घर से 50 मीटर की दूरी पर है। आरोपी की पत्नी संपत ने बताया कि शुक्त्रस्वार की सुबह उसका पति खेमचंद शराब के लिए पैसे मांग रहा था, उसके पास नहीं थे उसने पैसे देने से मना किया तो वह बच्ची को उठा कर ले गया और कुएं में फेंक दिया। आरोपी खेमचंद्र अपनी पत्नी को भी कुएं में फेंकना चाह रहा था पर उसने जैसे तैसे भागकर अपनी जान बचाई। शराब के लिए पैसे न देने पर झगड़ा करना रोज की बात हो चुकी है। संपत ने बताया किमृतक बालिका के अलावा भी उसके बच्चे हैं जिनका वह स्वयं मजदूरी करके पेट पालती है।
विज्ञापन

मालूम हो कि आरोपी की पत्नी संपत ने अपने पति खेमचंद्र के खिलाफ तहरीर दी थी, जिस पर खेमचंद्र ढ ीमर निवासी ग्राम हाटी थाना उल्दन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। शनिवार को थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में रामकरन चौधरी, भगवान सिंह परिहार द्वारा वांछित अपराधी खेमचंद को ग्राम हाटी में स्थित शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है मामले की विवेचना उप निरीक्षक रामकरन चौधरी द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed