फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The faces of 61 youth lit up after receiving appointment letters.

Jhansi News: नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे 61 युवाओं के चेहरे

Mon, 26 Feb 2024 01:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 26 Feb 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
The faces of 61 youth lit up after receiving appointment letters.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं विद्युत सेवा आयोग द्वारा झांसी मंडल के लिए चयनित 61 अभ्यर्थियों को रविवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि अनुराग शर्मा ने सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग, चिकित्सा विभाग एवं ऊर्जा विभाग में नियुक्ति प्राप्त करने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी जीवन के नए पड़ाव पर सेवाभाव के साथ कार्य करें।

एमएलसी रमा निरंजन ने अभ्यर्थियों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए देश एवं समाज के विकास में सहयोगी बनने को कहा। विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि विभिन्न विभागों में नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थी प्रदेश एवं देश के हित में सदैव ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करें। मंडलायुक्त डॉ. आदर्श सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त ऋषि मुनि उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय, जिला कृषि अधिकारी जालौन गौरव यादव, शिक्षाविद डॉ. नीति शास्त्री समेत अभ्यर्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed