फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The dream of cheap medicines is breaking, patients are wandering due to shops being closed

Jhansi News: टूट रहा सस्ती दवाइयों का सपना, दुकानें बंद होने से भटक रहे मरीज

Wed, 25 Dec 2024 08:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
The dream of cheap medicines is breaking, patients are wandering due to shops being closed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मरीजों को सस्ती दवाइयां मुहैया कराने का सपना टूटता नजर आ रहा है। आलम यह है कि मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित जन औषधि केंद्र तक बंद हो गया है। इससे चार से पांच सौ मरीज दवाइयों के लिए भटक रहे हैं। वहीं, नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में खुला केंद्र भी बंद होने से दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। कुछ मरीजों को तो दुकान नहीं मिल पा रही है तो कुछ को दुकान मिलने पर दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में निजी सेंटरों से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।
केंद्र सरकार ने मरीजों को 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खुलवाए हैं। इनमें दवाइयां समेत 1200 से अधिक प्रकार के सर्जिकल आइटम मिलते हैं। जनपद में चार जन औषधि केंद्र संचालित हो रहे थे। इन पर प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज दवाइयां ले रहे थे। सस्ती दवाइयां मिलने से नियमित दवाइयों का सेवन करने वाले मरीजों को सहूलियत मिल रही थी।
विज्ञापन

लेकिन, बीते एक सप्ताह से मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र बंद होने से मरीजों को दवाइयों का संकट हो गया है। चिकित्सक से परामर्श के बाद पर्चा लेकर मरीज केंद्र के पास पहुंच रहे हैं। केंद्र को बंद देख इधर-उधर भटक रहे हैं। अंत में परेशान होकर मेडिकल स्टोर से दवाइयां लेने को मजबूर हो रहे हैं। कई निर्धन मरीज बिना दवाइयों के वापस हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में पहुंच रहे मरीजों को केंद्र तो दूर बोर्ड तक नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में दवाइयों के लिए परेशान हो रहे हैं। कई मरीज अन्य स्थानों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं।

---
दो केंद्रों की नहीं है जानकारी
शहर में चार जन औषधि केंद्र संचालित हो रहे थे। इनमें मेडिकल कॉलेज परिसर और नगर पालिका कार्यालय के पास के केंद्र बंद हो गए हैं। वहीं, रेलवे स्टेशन व आजादपुरा में केंद्र चल रहा है। इसकी जानकारी कम ही लोगों को है। मरीज वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्टेशन पर खुला केंद्र भी एकांत में होने से नजर नहीं आता।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed