फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The details of the drivers of school vehicles are being scrutinized

स्कूली वाहनों के ड्राइवरों का खंगाला जा रहा ब्योरा

Mon, 16 May 2022 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The details of the drivers of school vehicles are being scrutinized
झांसी। स्कूली वाहनों के चालकों की जांच पड़ताल शुरू हो गई है। कितने ड्राइवर हैं और कितनों के ड्राइविंग लाइसेंस सत्यापित हैं इस बारे में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों से सूचना मांगी गई है। हालांकि विद्यालय सूचना देने में रुचि नहीं ले रहे हैं। महानगर में 510 स्कूली वाहन पंजीकृत हैं, जिनसे बच्चों को लाने और ले जाने का काम किया जाता है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्कूली वाहन के चालकों और उनके ड्राइविंग लाइसेंस के सत्यापन के संबंध में सूचना मांगी थी। हालांकि अभी तक सूचनाएं नहीं भेजी गई हैं। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने एक बार फिर पत्र भेजकर सभी से सूचना मांगी है। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि सभी बोर्ड के उन विद्यालयों को निर्देश दिए जा चुके हैं, जहां स्कूल वाहन संचालित हैं। विद्यालयों से जो भी सूचनाएं आ रही हैं। उन्हें एआरटीओ कार्यालय को भेज दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed