फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The date of counseling for admission to B.Ed may be extended

Jhansi News: बीएड में दाखिले के लिए होने वाली काउंसलिंग की बढ़ सकती है तिथि

Sat, 01 Jul 2023 10:55 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
The date of counseling for admission to B.Ed may be extended
- बीयू ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों से मांगा परीक्षा परिणाम का ब्योरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले तमाम अभ्यर्थियों का स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम अभी घोषित न होने की वजह से 10 जुलाई से प्रस्तावित काउंसलिंग की तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है। स्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम के संबंध में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों से जानकारी मांगी गई है। यह मिल जाने के बाद काउंसलिंग की तिथि को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा में प्रदेश के 4,22,871 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया था और बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की तिथि 10 जुलाई प्रस्तावित की गई थी। लेकिन, अब इसमें पेच फंस गया है। दरअसल, प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले लगभग लगभग आधे अभ्यर्थी स्नातक कक्षाओं के अंतिम वर्ष के छात्र है। इनमें से ज्यादातर का स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है। जबकि, काउंसलिंग के दौरान स्नातक अंतिम वर्ष की अंकतालिका का होना जरूरी होता है। ऐसे में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा प्रदेश के सभी 18 राज्य विश्वविद्यालयों से उनके यहां के स्नातक अंतिम वर्ष की कक्षाओं के परीक्षा परिणाम को लेकर जानकारी मांगी गई है। यह मिल जाने के बाद काउंसलिंग की तिथि को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी 18 राज्य विश्वविद्यालयों से स्नातक अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम की जानकारी मांगी गई है। एक-दो दिन में यह सूचना सभी जगह से मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed