फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The city resonated in the name of Har-Har Mahadev on the last Monday

अंतिम सोमवार को हर- हर महादेव के नाम से गुंजायमान रहा शहर

Tue, 17 Aug 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The city resonated in the name of Har-Har Mahadev on the last Monday
सावन के आखरी सोमवार को पन्नालाल मोहल्ला में हुए शिव लिंग निर्माण पार्थिव पूजन करते श्रद्धालु। अ?
झांसी। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को शिवालयों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरा शहर बम- बम भोले, हर- हर महादेव से गुंजायमान रहा। कांवरियों ने गंगाजल से महादेव का जलाभिषेक किया। अनेक श्रद्धालुओं ने दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर हवन पूजन किया और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण कर सभी के सुख, समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

बबीना विकासखंड के ग्राम पंचायत स्थित सैंयर सूर्य मुखी पहाड़ पर प्राचीन पंचदंश नाम जूना अखाड़ा, नागा सन्यासी आश्रम वन बलखंडेश्वर, बूढ़े महादेव धाम, सिद्ध मंशानाथ बाबा, सिद्ध भोले शंकर मल्लिका अर्जुन व सिद्ध बाबा का श्रावण मास के अंतिम सोमवार को धाम के महंत योगी आनंद गिरि महाराज के साथ सैकड़ों भक्तों ने कानपुर के बिठूर धाम से गंगाजल लाकर बलखंडेश्वर महादेव का गंगाभिषेक किया और भव्य शृंगार कर उनकी आरती उतारी। श्रद्धालुओं के हर- हर महादेव, बम- बम भोले के जयकारों के समूचा धाम शिवमय हो गया। आरती के पश्चात श्रद्धालुओं ने हवन पूजन किया। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवा शक्ति संगठन के तत्वाधान में बड़ागांव गेट स्थित श्री महाकालेश्वर राजा बाबा मंदिर पर मुख्य यजमान क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ के अध्यक्ष अजीत राय ने उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गन्ने का रस, काली तिल, सतनाजा से भगवान महाकालेश्वर का भश्मि उबटन कर रुद्राभिषेक किया। तत्पश्चात शृंगार कर एवं महा मृत्युंजय मंत्र का जाप कर ओम नम: शिवाय का उद्घोष किया। आरती के उपरांत पूरी, सब्जी, बूंदी प्रसाद का वितरण किया गया जो देर रात्रि तक चलता रहा। सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने कोरोना वायरस खत्म करने एवं वर्षा हेतु भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोविंद चौराहा मढ़िया मुहल्ला स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में पुजारी रामेश्वर प्रसाद ने मंत्रोच्चारण व पूजन- अर्चन कर महाकाल की आरती उतारी। पूरे दिन मंदिर में भक्तों का ताला लगाया गया। श्रावण मास समारोह समिति के तत्वावधान में ग्वालियर रोड स्थित सिद्धेश्वर महादेव में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य एवं महासमिति के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी ने सिद्धेश्वर भगवान का सहस्र दुग्धधारा से महाभिषेक करने के पश्चात कांवर पूजित जल से स्नान कराया। इस मौके पर काफी श्रद्धालु उपस्थित रहे। माधोवेड़िया शनि आरती परिवार के मुख्य संयोजक के नेतृत्व में नारायण बाग रोड स्थित शिव मंदिर पर भोलेनाथ का अभिषेक कर आरती उतारी गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।

संघर्ष सेवा समिति के तत्वधान में मढ़िया महादेव मंदिर में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक हुआ। संस्थापक अध्यक्ष के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उनपर फूलों की वर्षा और माला पहनाकर स्वागत किया। शोभायात्रा मिर्नवा चौराहा से निकाली गई जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई भाईचारे का पैगाम देते हुए चारों समुदाय की मुखिया सम्मिलित हुए। मढ़िया महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक के पश्चात सभी शिव भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed