फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The car lost balance and collided with the divider on the highway, killing the youth.

Jhansi News: हाईवे में असंतुलित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी कार, युवक की मौत

Tue, 14 Jul 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 14 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The car lost balance and collided with the divider on the highway, killing the youth.
झांसी। झांसी-ललितपुर हाईवे पर बबीना के बेदौरा चौराहे के पास सोमवार सुबह तीन बजे एक कार असंतुलित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। हादसे में एक महिला समेत चार कार सवार घायल हो गए। उनको मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां नीलू पाल (35) नामक युवक की मौत हो गई जबकि अन्य घायलों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दतिया (मप्र) के पंडोखर थाना क्षेत्र के कुतौली गांव निवासी नीलू पाल (35) 11 जुलाई को मामा के घर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने अमरोख गया था। चचेरे भाई अखिलेश के मुताबिक वहां से रविवार को अपनी मौसेरी बहन से मिलने ललितपुर चला गया। देर रात नीलू मौसेरे भाई संतोष के साथ कार से गांव लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है बबीना के बेदौरा चौराहे के पास उनकी कार असंतुलित होकर डिवाइडर से भिड़ गईं। हादसे में नीलू, संतोष (42), भोले यादव (50), मालती (34) एवं मिथलेश (32) घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस जा पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से उनको बबीना सीएचसी ले जाया गया। कुछ देर बाद नीलू की मौत हो गई। चार घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। नीलू खेती किसानी करता था। परिवार में पत्नी समेत दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। सीओ सदर प्रिया सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed