फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The audience was surprised to see the models of child scientists.

Jhansi News: बाल वैज्ञानिकों के मॉडल देख हैरत में पड़े दर्शक

Sun, 24 Mar 2024 03:53 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 24 Mar 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
The audience was surprised to see the models of child scientists.
- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन नगर क्षेत्र कार्यालय में हुआ। इसमें 46 बाल वैज्ञानिकों ने अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। इन्हें देख दर्शक हैरत में पड़ गए।
प्रदर्शनी में उच्च प्राथमिक विद्यालय धमना पायक की अराध्या, अर्चना और रामकली ने जल निष्पंदन मॉडल प्रस्तुत किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय उदैयन के आकाश ने हैवी व्हीकल आई मॉडल बनाया। विक्रम ने फायर गार्ड, कंपोजिट विद्यालय नई बस्ती के शिवा शाक्य ने रेन डिटेक्टर अलार्म, उच्च प्राथमिक विद्यालय पठाकरका के स्वतंत्र रंजन ने मानव श्वसन तंत्र पर मॉडल प्रस्तुत किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिया की अनुष्का प्रजापति ने खराब सेलों से बिजली बनाने का मॉडल प्रस्तुत किया। कंपोजिट विद्यालय गणेशगढ़ के राजवीर और प्रद्युम्न ने वायु से चलने वाली कार, पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पिरौना के अभिषेक ने वायु ऊर्जा के विद्युत ऊर्जा में परिवर्तन पर मॉडल बनाया।
विज्ञापन

निर्णायक बीईओ दीपक श्रीवास्तव, रोशन शुक्ला, दीपक भारती, मनोज गुप्ता और मानसी आर्य ने मॉडलों का अवलोकन किया। समें प्रथम स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय लकारा के पवन रायकवार, द्वितीय पुरस्कार उच्च प्राथमिक विद्यालय जखौरा के अनुपम और उच्च प्राथमिक विद्यालय की अर्चना को तृतीय पुरस्कार मिला। बीएसए नीलम यादव ने सभी चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसआरजी पुष्पेंद्र तिवारी, जिला स्काउट मास्टर सुनील द्विवेदी, डीसी रत्नेश त्रिपाठी, राज सिंह, संजीव मेहरा, विवेक शर्मा, दीपक, एआरपी विवेक तिवारी, धर्मेंद्र चौधरी, राघवेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।

----------
इंस्पायर अवार्ड में चयनित छात्र हुए सम्मानित

इंस्पायर अवार्ड योजना में दो परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के नवाचार को चयनित किया गया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय मठ का गुलशन अहिरवार और उच्च प्राथमिक विद्यालय गरौठा के अर्जुन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed