फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   teen sex scandle, spa bsp city president arrested

दुष्कर्म मामले में सपा और बसपा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

Sat, 16 Oct 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
teen sex scandle, spa bsp city president arrested
मिर्जापुर में पकड़े गये आरोपी सपा जिलाध्यक्ष व वसपा जिलाध्यक्ष - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में नामजद आरोपी सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार एवं इंजीनियर महेंद्र दुबे को एसओजी टीम ने देर रात जिला मिर्जापुर के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों एक ही होटल में ठहरे हुए थे। तीनों को ललितपुर लाकर अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक यादव, सपा नगर अध्यक्ष राजेश जोझिया, बसपा जिलाध्यक्ष दीपक अहिरवार, पिता, चाचा एवं ताऊ समेेत 25 नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद राजनीति गरमा गई थी। डीजीपी तक मामले पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन

ंआरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस एवं कोतवाली पुलिस की कई टीमें लगाई गई । शासन और उच्च पुलिस अधिकारियों की मॉनीटरिंग होने के चलते पुलिस की टीमों ने गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए। इस दौरान बृहस्पतिवार को सपा और बसपा जिलाध्यक्ष की लोकेशन जिला मिर्जापुर में पाई गई। जानकारी होने पर एसओजी प्रभारी अंजनी कुमार सिंह के नेेतृत्व में टीम ने मिर्जापुर पहुंचकर एक होटल मेें दबिश देकर सपा जिलाध्यक्ष, बसपा जिलाध्यक्ष एवं तीसरे आरोपी इं.महेंद्र दुबे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन तीनों को ललितपुर लाया गया। तीनों आरोपियों को शुक्रवार दोपहर जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उन्हें रिमांड मजिस्ट्रेट यज्ञेश सोनकर की अदालत में पेश किया गया। जहां से न्यायालय द्वारा तीनों को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में धारा 366ए की बढ़ोतरी भी की है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष के आरोपी भाई अरविंद यादव, पीड़िता के पिता एवं दो चाचा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था।

----------
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी से दुष्कर्म के मामले में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें सपा एवं बसपा के जिलाध्यक्ष समेत अन्य आरोपी शामिल हैं। पूरे प्रकरण में गिरफ्तारी के लिए सात टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा झांसी व जालौन से भी तीन टीम लगी हुई हैं।
-निखिल पाठक, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।

मिर्जापुर में पकड़ा गया आरोपी महेंद्र दुबे

मिर्जापुर में पकड़ा गया आरोपी महेंद्र दुबे- फोटो : LALITPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed