फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teams are traveling to stop the recruitment of patients through middlemen

Jhansi News: दलालों के माध्यम से मरीजों की भर्ती रोकने के लिए भ्रमण कर रही टीमें

Tue, 22 Jul 2025 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Teams are traveling to stop the recruitment of patients through middlemen

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। आयुष्मान भारत जनआरोग्य योजना में झांसी एक वर्ष से आठवें अथवा नौंवे स्थान पर है। मेडिकल कॉलेज में छह माह में 1700 मरीजों का आयुष्मान कार्ड से इलाज हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें निजी अस्पतालों का भ्रमण कर दलालों की सक्रियता कम करने के लिए प्रयासरत हैं।




ये बातें सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने रविवार को प्रकाशित खबर ‘सरकारी छोड़ निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं मरीज’ पर प्रशासन को अपना पक्ष रखते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत जनआरोग्य योजना में सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में निःशुल्क इलाज मिलता है। सरकार ने मरीजों की सुविधा के लिए प्राइवेट अस्पतालों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा है। उन्होंने बताया इस वर्ष में सरकारी अस्पतालों में करीब 6000 मरीजों का इलाज हुआ है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले साल मेडिकल कॉलेज में 2000 मरीजों का इलाज हुआ था। इस साल के अंत तक मेडिकल कॉलेज में ही करीब 3000 मरीजों का उपचार होने का अनुमान है। महिला अस्पताल एवं जिला पुरुष अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि अधिक से अधिक मात्रा में मरीजों का इलाज आयुष्मान कार्ड से किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed