{"_id":"6589aca222cd8b11ad07695d","slug":"tanker-crushes-bike-riding-salesman-on-highway-death-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-232215-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: हाईवे पर टैंकर ने बाइक सवार सेल्समैन को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: हाईवे पर टैंकर ने बाइक सवार सेल्समैन को रौंदा, मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-ललितपुर हाईवे पर बाइक से ललितपुर की ओर जा रहे सेल्समैन को पीछे से आ रहे टैंकर ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह कंपनी के काम से ललितपुर जा रहा था। इसी दरम्यान हादसे का शिकार हो गया है।
जालौन जनपद के ग्राम खकसीन निवासी कृष्ण नारायण शर्मा के बेटे गिरीश शर्मा (40) एक कंपनी में सेल्समैन के पद पर कार्यरत थे। वह यहां तालपुरा मोहल्ले में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते थे। सोमवार की सुबह वह बाइक से कंपनी के काम से ललितपुर जा रहे थे। रास्ते में चकरपुर गांव के पास सड़क पर एक दुर्घटना हो गई थी। इस पर गिरीश को अपनी बाइक रोकनी पड़ी। तभी पीछे से तेज गति में आ रहे एक टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में गिरीश गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उनकी मौत हो गई।
बता दें कि मृतक गिरीश दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई अखिलेश उरई में रहते हैं। गिरीश की एक बेटी 14 साल की टिक्की दसवीं कक्षा में पढ़ती है, जबकि बेटा 18 साल का ललित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बीबीए कर रहा है। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।