{"_id":"605df04b8ebc3e8c942f16f5","slug":"tank-fallen-a-child-dead-dehat-news-jhs191791599","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के लिए बनाए गए टैंक में गिरने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के लिए बनाए गए टैंक में गिरने से बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरौठा। कस्बे के आंबेडकर नगर में लापरवाही की वजह से छह साल के बच्चे अंश की जान चली गई। मोहल्ले में भगवानदास ने शौचालय बनाने के लिए टैंक बनवाया है। पानी भरे टैंक को लापरवाही में खुला छोड़ दिया गया। शुक्रवार को वह बच्चों के साथ खेलते-खेलते वहां पर पहुंच गया। इस दौरान अंश टैंक में गिर गया। इस पर बच्चों ने उसके दादा और दादी को जानकारी दी। इस पर परिजन तुरंत वहां पर पहुंचे और उसे निकालकर अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे घर में कोहराम मच गया।
आंबेडकर नगर निवासी अंश के पिता जगदीश प्रसाद अहिरवार की पहले ही मौत हो चुकी है। अंश की परवरिश उसके दादा और दादी कर रहे थे। लोगों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर में अंश बच्चों के साथ अपने बाड़े के पास खेल रहा था। पास में ही भगवानदास ने शौचालय बनवाने के लिए टैंक बनवाया है। उस टैंक में पानी भी भर दिया गया। इसके बाद लापरवाही में उसे खुला छोड़ दिया गया। खेलते-खेलते बच्चों के साथ अंश भी वहां पर चला गया। टैंक में झांकने के दौरान वह नीचे गिर गया। वहां पर कोई बड़ा नहीं था, जो उसे बाहर निकाल सके। उसके गिरने पर बच्चों ने घर आकर उसके दादा केशवदास और दादी को बताया। इसके बाद परिवार के लोग वहां पर पहुंचे और उसे निकालकर अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोहल्ले वालों ने बताया कि उसके पिता की पिछले साल मौत हो गई थी। उसकी मां माधुरी दिल्ली में मजदूरी करती है। इसके साथ छोटा बच्चा है। बड़े बेटे को वह दादा-दादी के पास छोड़ गई थी। घटना की जानकारी उसकी मां को भी दी गई है। पुलिस ने शव को पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।