{"_id":"5d39ff098ebc3e6cd710de51","slug":"sweeper-beaten-three-injured-jhansi-news-jhs144403828","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों को पीटा, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों को पीटा, तीन घायल
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों को पीटा, तीन घायल
झांसी। नगरा क्षेत्र के सर्किल पांच में सफाई व्यवस्था को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडे से पीटकर दो सफाई कर्मचारियों को घायल कर दिया गया।
बीच बचाव करने आई गर्भवती महिला पर भी हमला किया गया। घायल कर्मचारी एसएसपी बंगले पर शिकायत करने पहुंचे। साथ ही मामले की जानकारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दी गई।
नगरा स्थित सर्किल पांच में सफाई कर्मचारी संतोष और अजीत तैनात हैं। रोज की तरह बृहस्पतिवार को दोनों सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात थे। आरोप है कि काम को लेकर उनसे गाली-गलौज की गई। इसके बाद दोनों पर फावड़ा और डंडों से हमला कर दिया। इससे दोनों लहूलुहान हो गए। दोनों को खून में लथपथ देख पिंकी बीच-बचाव करने पहुंची। उसे भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। आरोप है कि गर्भवती महिला के गर्भ पर भी हमला किया। तीनों घायल व अन्य कर्मचारियों ने परिजनों के साथ एसएसपी आवास पर पहुंचकर शिकायत की। वहां से तीनों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। इधर, पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले की जानकारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी दी गई है।