{"_id":"61c0cc7471df81657e6a1a50","slug":"swatantra-dev-singh-said-goons-mafia-entered-in-bill-in-yogi-raj-pm-modi-cm-yogi-are-true-helpers-of-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्र देव सिंह बोले: योगी राज में बिलों में घुस गए गुंडे-माफिया, मोदी-योगी गरीबों के सच्चे मददगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्र देव सिंह बोले: योगी राज में बिलों में घुस गए गुंडे-माफिया, मोदी-योगी गरीबों के सच्चे मददगार
Tue, 21 Dec 2021 12:36 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:36 AM IST
सार
स्वतंत्र देव सबसे ज्यादा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि विपक्षी लोग योगी को अनुपयोगी बता रहे हैं। जबकि, विपक्ष अपनी गलतियों और अयोग्यता के कारण खुद अनुपयोगी बन गया है।
विज्ञापन
बलिया में स्वतंत्र देव सिंह की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जन विश्वास यात्रा के साथ झांसी के मऊरानीपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश के बड़े-बड़े माफिया, गुंडे बिलों में घुसे हुए हैं। पिछली सरकारों में प्रदेश में अपराधों की बाढ़ सी आ गई थी। बोले कि प्रदेश में पांच लाख सरकारी नौकरियां दी गईं, इसमें एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ। जबकि, अखिलेश सरकार में परिवारवाद समेत तमाम लोगों की सूचियां जारी होती थीं। भ्रष्टाचार के बीच भर्तियां होती थीं। वह सुखनई नदी के तट पर स्थित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
पूरी सभा के दौरान स्वतंत्र देव सबसे ज्यादा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि विपक्षी लोग योगी को अनुपयोगी बता रहे हैं। जबकि, विपक्ष अपनी गलतियों और अयोग्यता के कारण खुद अनुपयोगी बन गया है। बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पूरी ईमानदारी के साथ देश का विकास व लोगों के कल्याण में जुटी हुई है। इससे पूरी दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। स्वतंत्र देव सिंह ने आने वाले चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील करते हुए कहा कि आपके एक-एक वोट से बनने वाली भाजपा की सरकार देश-प्रदेश की तस्वीर बदल सकती है।
विज्ञापन