फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   sub inspector had pointed revolver at scribe posted scribe went on leave in jhansi

झांसी: थाने में दरोगा ने तानी रिवाल्वर, घबराया मुंशी छुट्टी पर चला गया, हमराहियों की ड्यूटी को लेकर हुआ था विवाद

Thu, 10 Jun 2021 12:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 10 Jun 2021 12:27 AM IST
सार

इन दिनों सदर सर्किल का थाना प्रेमनगर सुर्खियों में है। इसकी वजह से यहां तैनात दरोगा और मुंशी के बीच हुआ विवाद है, जिसमें दरोगा ने आपा खाते हुए मुंशी के ऊपर रिवाल्वर तान दी थी। शनिवार को ये घटना हमराहियों की तैनाती को लेकर हुई थी। दरोगा अंकित राजावत को दबिश देने जाना था। 
 

विज्ञापन
sub inspector had pointed revolver at scribe posted scribe went on leave in jhansi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हमराहियों की ड्यूटी को लेकर हुए विवाद के बीच झांसी जिले के प्रेमनगर थाने के एक दरोगा ने वहां तैनात मुंशी पर रिवाल्वर तान दी थी। अन्य पुलिस कर्मचारियों के बीच बचाव करने से बड़ी घटना होने से टल गई। लेकिन, मुंशी पर इस घटना की दहशत हावी हो गई है, जिससे वो छुट्टी लेकर अपने घर कन्नौज चला गया है। 
विज्ञापन


इन दिनों सदर सर्किल का थाना प्रेमनगर सुर्खियों में है। इसकी वजह से यहां तैनात दरोगा और मुंशी के बीच हुआ विवाद है, जिसमें दरोगा ने आपा खाते हुए मुंशी के ऊपर रिवाल्वर तान दी थी। शनिवार को ये घटना हमराहियों की तैनाती को लेकर हुई थी। दरोगा अंकित राजावत को दबिश देने जाना था। 
विज्ञापन


उनके साथ दो हमराहियों की तैनाती की गई थी। दरोगा को थाने में पहुंचने में थोड़ा विलंब हो गया, जब तक उन्हें दिए गए हमराही यहां-वहां हो गए। ये देख दरोगा का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने आव देखा न ताव और मुंशी (हेड मुहर्रिर) बादाम सिंह को गाली बकने लगे। यहां तक कि उन्होंने मुंशी पर रिवाल्वर भी तान दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख थाने में मौजूद अन्य पुलिस कर्मी भी सकपका गए। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए तत्काल स्थिति को संभाला। अन्यथा रिवाल्वर का ट्रिगर दबने पर बड़ा हादसा हो सकता था। लेकिन, इस घटना से मुंशी बादाम सिंह बुरी तरह से दहशत में आ गए हैं। उन पर दरोगा का खौफ इस कदर हावी हो गया है कि वो घटना के बाद तत्काल छुट्टी लेकर जिला कन्नौज के थाना छटिया इलाके में स्थित अपने घर पर चले गए हैं। 

इंस्पेक्टर ने दरोगा के साथ जाने के लिए हमराही तय किए थे। दरोगा थाने में आए मुझे गाली देने लगे और रिवाल्वर तान दी। मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा है कि आखिरकार दरोगा ने मेरे साथ ऐसा किया क्यों, घटना की शिकायत लिखित में अधिकारियों से की गई है। 
- बादाम सिंह, मुंशी 

मामला उतना बड़ा नहीं है, जितना बड़ा उसे बना दिया गया है। मुंशी के साथ आपसी नोकझोंक हुई थी, जो आपस में स्टाफ के बीच आमतौर पर होती ही रहती है। बाकी मामले से जुड़ी सारी जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। 
- अंकित राजावत, दरोगा 

सीओ ने शुरू की जांच, दर्ज किए बयान 

थाने में दरोगा द्वारा मुंशी पर रिवाल्वर तानने की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी सीओ सदर को सौंपी गई है। बुधवार को थाने पहुंचे सीओ सदर अरुण कुमार चौरसिया ने थाने में पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी हासिल की और दरोगा के बयान दर्ज किए। इंस्पेक्टर से भी उन्होंने घटना की जानकारी हासिल की। सीओ ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दरोगा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी जाएगी।  

रात होती तो हो जाता बड़ा हादसा 
प्रेमनगर थाने के पुलिस कर्मचारियों के बीच उक्त घटना बुधवार को चर्चा में रही। पुलिस कर्मियों का कहना था कि गनीमत रही कि घटना दिन में हुई, जिससे वहां मौजूद साथी कर्मचारियों ने बीच बचाव कर लिया। यदि रात होती तो घटना और भी बड़ी हो सकती थी। 

सीओ ने खुलेआम की थी कप्तान की मुखालफत 

पुलिस कर्मचारियों के बीच आपसी विवाद की ये पहली घटना नहीं है। इससे पहले हाल ही में पुलिस अफसरों के बीच का विवाद सरेआम हो चुका है। मई माह में तत्कालीन सीओ सदर ने तत्कालीन एसएसपी पर गंभीर आरोप लगाए थे। पत्नी और बच्चे के कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी छुट्टी न मिलने से नाराज सीओ ने सोशल मीडिया पर कप्तान को आड़े हाथों ले लिया था। इससे विभाग की खूब किरकिरी हुई थी। लेकिन, बाद में वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने हस्तक्षेप कर मामले का पटापेक्ष कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed