फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Studies will start in Atal Residential School from September 11

Jhansi News: अटल आवासीय विद्यालय में 11 सितंबर से शुरू होगी पढ़ाई

Thu, 07 Sep 2023 11:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Studies will start in Atal Residential School from September 11
फोटो..
विज्ञापन

-80 सीटों पर प्रवेश परीक्षा के जरिए श्रमिकों के बच्चों को मिला है प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए ललितपुर के धौर्रा में बनकर तैयार हुए अटल आवासीय विद्यालय में 11 सितंबर से पढ़ाई शुरू होगी। पहले वर्ष यहां पर कक्षा छह की कक्षाएं शुरू होंगी। आगे इंटरमीडिएट तक कक्षाएं संचालित होने की संभावना है। पढ़ाई के साथ-साथ छात्रावास की भी सुविधा होगी।
अटल आवासीय विद्यालय का संचालन शुरू करने को लेकर श्रम विभाग की तैयारियां पूरी हो गई हैं। विद्यालय में प्रवेश के लिए श्रम विभाग में पंजीकृत मंडल के श्रमिकों के 300 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। ये परीक्षा मंडल के प्रत्येक जिले में आयोजित हुई थी। परीक्षा के आधार पर छात्र-छात्राओं की वेटिंग लिस्ट भी तैयार की गई थी। आठ-दस छात्रों द्वारा प्रवेश न लेने पर वेटिंग लिस्ट से विद्यार्थियों को एडमिशन दिया गया। प्रवेश लेने वालों में 40 छात्र और 40 छात्राएं हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तहत अभी कक्षा छह की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। उप श्रमायुक्त नदीम अहमद ने बताया कि अब इस स्कूल में पढ़ाई 11 सितंबर से होने जा रही है।
विज्ञापन


ड्रेस, किताबें सब मिलेंगे नि:शुल्क
इस स्कूल में प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं को ड्रेस से लेकर कॉपी-किताबें सब कुछ नि:शुल्क मिलेंगी। स्कूल में किताबें और ड्रेस पहुंच चुकी हैं। हॉस्टल में फर्नीचर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 एकड़ में 66 करोड़ से बना है स्कूल
धौर्रा में 13 एकड़ से ये स्कूल बनकर तैयार हुआ है। इसके निर्माण में करीब 66 करोड़ रुपये खर्च आया है। विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए छह शिक्षकों की तैनाती हो चुकी है। छह कर्मचारी भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed