फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Students showed art skills in spot painting

स्पॉट पेंटिंग में छात्र-छात्राओं ने दिखाया कला का हुनर

Tue, 28 Sep 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Students showed art skills in spot painting
झांसी। विश्व पर्यटन दिवस पर राजकीय संग्रहालय में पर्यटन विभाग और उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता व समावेशी पर्यटन विकास विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। प्रतियोगिता में सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कलाकाराें द्वारा बुंदेली नृत्य पेश किया गया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने बुंदेलखंड में पर्यटन के विकास पर चर्चा करते हुए बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी एसके दुबे ने कहा कि बुंदेलखंड हमेशा से ही पर्यटकों का पसंदीदा रहा है। पर्यटन विभाग के उप निदेशक आरके रावत ने बुंदेलखंड के पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन नीति शास्त्री ने किया। इस मौके पर मुकुंद महरोत्रा, मोहन नेपाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विश्व पर्यटन दिवस के पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा रेलवे स्टेशन पर देशी व विदेशी पर्यटकों का फूल माला पहनाकर, तिलक गलाकर, ठंडा पेस पिलाकर तथा पुस्तकें भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के उपनिदेश आरके रावत, मनमोहन गेंडा, आरपीएफ थाना प्रभारी अशोक यादव, जीआरपी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed