{"_id":"63a5f2c20e9ce97b3b787eb1","slug":"student-will-be-prepair-for-stromg-seeds-jhansi-news-jhs23556024","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मोटे अनाज से बनेंगे व्यंजन, जी-20 समिट के लिए तैयार होंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मोटे अनाज से बनेंगे व्यंजन, जी-20 समिट के लिए तैयार होंगे छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने मोटे अनाज से व्यंजन बनाने और जी-20 समिट के लिए मेधावियों का चयन करने को अलग-अलग कमेटी बना दी है। बुधवार को राजभवन में नैक की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में कुलाधिपति/राज्यपाल ने इस संबंध में आदेश दिए थे।
इस बार जी-20 देशों की अध्यक्षता भारत द्वारा की जा रही है। ऐसे में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बैठक में निर्देश दिए थे कि इस समिट के लिए बीयू ऐसे मेधावी छात्रों का चयन करें, जो विदेशी भाषा के जानकार हों। ये छात्र जी-20 देशाें के प्रतिनिधियों से संवाद करके जानकारियों के प्रचार-प्रसार, विश्वविद्यालय के नवाचारों, स्टार्टअप तथा अन्य गतिविधियों के डिजिटल प्रचार तथा प्रदर्शनी के आयोजन से हिस्सेदारी कर सकते हैं। वहीं राज्यपाल ने बीयू अधिकारियों को होम साइंस, आईटीएचएम विभाग के जरिए मोटे अनाज के अलग-अलग व्यंजन बनाकर उसका प्रचार-प्रसार करने और ग्रामीणों को भी इसे बनाना सिखाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को बीयू ने जी-20 समिट के मद्देनजर डॉ. काव्या दुबे, डॉ. श्रीहरि त्रिपाठी, डॉ. कौशल त्रिपाठी, डॉ. अंकिता जैसमीन लाल, डॉ. मनीषा जैन की कमेटी बना दी है। वहीं, मोटे अनाज से व्यंजन बनाने व इसके प्रचार-प्रसार के लिए डॉ. नुपूर गौतम, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. प्रतिभा आर्य, डॉ. आस्था गुप्ता, डॉ. रवि कुमार, डॉ. प्रणव भार्गव की कमेटी बनाई है।