फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Strikers attacked the Government House

हड़तालियों ने सभा कर सरकार को कोसा

Thu, 24 Dec 2015 12:53 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Strikers attacked the Government House
झांसी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को राज्य कर्मचारियों ने सभा की, जिसमें कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा गया।
विज्ञापन


कचहरी के निकट गांधी उद्यान में आयोजित सभा की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि वयोवृद्ध कर्मचारी नेता जे एन पाठक, परिषद के उप महामंत्री श्यामसुंदर तिवारी व पेंशनर्स यूनियन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दाऊ रहे। इस दौरान भूमि संरक्षण विभाग के आलोक व्यास ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों की भावनाओं की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन


पूर्व में लागू नकदीकरण की व्यवस्था शीघ्र बहाल की जाए तथा 4600 ग्रेड पे व इससे ऊपर वाले पदों को राजपत्रित घोषित किया जाए। सिंचाई विभाग के मिथलेश द्विवेदी ने कहा कि राज्य सरकार छठवें वेतन आयोग की विसंगतियां अब तक दूर नहीं कर पाई है। इं. शिवरंजन द्विवेदी ने कहा कि निजीकरण, आउटसोर्सिंग व ठेकेदारी व्यवस्था पूर्णत: समाप्त की जाए। इं. सी पी गुप्ता व इं. सुधीर कौशिक ने कहा कि तकनीकी योग्यताधारी संवर्गों का न्यूनतम 4800 ग्रेड वेतन व गैर तकनीकी योग्यता वाले संवर्गों का न्यूनतम 4600 ग्रेड वेतन स्वीकृत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एजूकेशन एसोसिएशन के मंडलीय मंत्री श्रीकृष्ण व्यास, एल के पुरोहित व सतीश शर्मा ने तृतीय श्रेणी के साठ फीसदी रिक्त पदों पर भर्ती की मांग की। संजय चौहान, भारत सिंह व जितेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील रुख अपनाना चाहिए।


इस मौके पर सीमा देवी, रैना देवी, ज्ञान सिंह, डी पी सिंह गौर, आर के रायकवार, शिवाकांत द्विवेदी, रामपाल यादव, शिवनाथ सिंह, प्रद्युमभन सिंह, इं. सलिल समैया, इं. संजय चौबे, इं. विनोद खरे, इं. जे के सिंह, इं. रामसनेही वर्मा, इं. वी के पचौरी, इं. एस के नायक, इं. विनीत कुमार, इं. बृजभान सिंह, इं. बृजमोहन दुबे आदि मौजूद रहे। संचालन परिषद के मंत्री भगवान दास कुशवाहा ने किया। आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचेत शुक्ला व रामकुमार गुप्ता ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed