फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Strike: Ambulance services stalled, patients upset

हड़ताल - एंबुलेंस सेवाएं ठप, मरीज हुए परेशान

Tue, 27 Jul 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Strike: Ambulance services stalled, patients upset
झांसी। एंबुलेंस सेवा एएलएस को संचालित करने की जिम्मेदारी नई कंपनी को दी गई है। कंपनी द्वारा नए सिरे से कर्मचारियों की भर्ती की जा रही है, जिसको लेकर कई दिनों से कर्मचारियों द्वारा विरोध किया जा रहा था। सोमवार को एएलएस कर्मचारियों के समर्थन में 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारी आ जाने से आंदोलन बड़ा हो गया। दो सौ कर्मियों ने हड़ताल कर दिगारा पुल के पास 53 एंबुलेंस को खड़ा कर प्रदर्शन किया। एंबुलेंस सेवाएं बंद होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम तक हड़ताली कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में कंपनी द्वारा जिले में लगभग 16 एएलएस कर्मचारियों को नियुक्त किया था, जिसमें ईएमटी व पायलट मरीजों को सेवाएं दे रहे थे। इसके एवज में कंपनी द्वारा उनको बारह हजार रुपये का भुगतान किया जाता था। लेकिन कंपनी का बदलाव होते ही नई कंपनी द्वारा सिक्योरिटी के रूप में बीस हजार रुपये जमा करने के साथ ही पुराने कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारियों को नियुक्त किया जा रहा है। इसके चलते कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया था। एएलएस कर्मचारियों के समर्थन में 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के आते ही प्रदर्शन ने बड़ा रूप धारण कर लिया है। जिसके चलते दिगारा में 53 एंबुलेंस के साथ लगभग दो सौ कर्मचारियों ने हड़ताल कर एंबुलेंस को खड़ा कर दिया। इससे शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही प्रशासनिक अफसरों द्वारा बातचीत कर हड़ताल खत्म कराने के प्रयास किया गया। लेकिन कर्मचारी किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा के मंडल प्रबंधक दिनेश सिंह ने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर लखनऊ में अधिकारियों द्वारा वार्ता की जा रहीं है। जल्द ही हल निकलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed