फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Startups are the future of country's development: MP

देश के विकास का भविष्य हैं स्टार्टअप्स : सांसद

Sat, 18 Jan 2025 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Startups are the future of country's development: MP

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर राइज झांसी इंक्यूबेशन सेंटर में हुए कार्यक्रम में सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि स्टार्टअप्स देश के विकास का भविष्य हैं। डिजिटल और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देकर निवेश के जरिये नई लीडरशिप को तैयार करना समय की जरूरत है।




सांसद ने कहा कि असफलता से सीखने वाले व्यक्तियों के सफल होने की संभावना अधिक होती है। सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड में कृषि क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। स्टार्टअप्स के जरिये इसे रोजगार सृजन के केंद्र में बदला जा सकता है। राइज पहल महिलाओं को सशक्त बनाने और नेतृत्व में आगे लाने का बेहतरीन उदाहरण है। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने सभी स्टार्टअप की बेहतर प्रदर्शन के लिए सराहना की। डीएम अविनाश कुमार ने आयुर्वेद में नवाचार की संभावनाओं पर चर्चा की। ‘सुनिया हेल्थ ड्रिंक’ जैसे आयुर्वेदिक उत्पादों का उल्लेख किया। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने राइज की गतिविधियां और उपलब्धियां साझा करते हुए बताया कि स्टार्टअप को इसी तरह आगे बढ़ते रहना होगा। संचालन नीति शास्त्री ने किया। इस दौरान मेयर बिहारी लाल आर्य, एफआईसीसीआई लेडीज ऑर्गेनाइजेशन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, राइज प्रोजेक्ट निदेशक सीके तिवारी, अतुल शर्मा, नेहा शर्मा, संजीव कुमार गुप्ता, अमित सिंह, रत्नेश बघेल, संजय अरोड़ा, कपिल खन्ना, नीरज खत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed