फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SSP newcomer Raj Assembly took office, counting priority

नवागंतुक एसएसपी सभाराज ने संभाला पद, गिनाईं प्राथमिकता

Thu, 11 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
SSP newcomer Raj Assembly took office, counting priority
झांसी। नवागंतुक एसएसपी सभा राज ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एमएलसी के चुनाव शांतिपूर्वक व निष्पक्षता से कराना पहली प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण की दिशा में और बेहतर कदम उठाए जाएंगे। पब्लिक की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित निदान होगा। अधिकारी हर सूरत में 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठें ताकि जनता को भटकना नहीं पड़े।
विज्ञापन


वर्ष 1987 के पीपीएस और वर्ष 2008 के आईपीएस सभा राज ने कहा कि शासन की मंशा पर शत प्रतिशत खरा उतरा जाएगा। चुनाव के दौरान कैसे प्रबंध किए जाने हैं, इस बारे में जल्द ही मंथन किया जाएगा। हर सूरत में चुनाव निष्पक्ष व शांति पूर्वक तरीके से होंगे। कानून व्यवस्थाऔर अच्छी बनायी जाएगी।
विज्ञापन


पब्लिक की छोटी समस्याएं ज्यादा होती हैं, जिनका त्वरित गति से निदान होगा। पुलिस मैन्युअल के हिसाब से थानों पर डे व नाइट अफसर गंभीरता से मुस्तैद होकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे। जनता के लिए उनके दरवाजे चौबीस घंटे खुले रहेगे। बिना किसी झिझक के जनता समस्याओं से उन्हें अवगत कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि थानेदार ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करें। किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि शिकायत आई तो निलंबन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed