फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   srimad bhagwat katha like a kalpvraksh

कल्पवृक्ष के समान है श्रीमद्भागवत कथा

Thu, 14 Mar 2019 12:55 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 14 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
srimad bhagwat katha like a kalpvraksh
bhagwat katha - फोटो : amarujala
श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है। यह कल्पवृक्ष के समान है। आवश्यक है कि मनुष्य इसे निर्मल भाव से सुनें और सत्य धर्म के मार्ग का पालन करें। यह उद्गार नगरा हाट के मैदान में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के प्रथम दिवस कथा व्यास आचार्य मनोज चतुर्वेदी ने प्रकट किए।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि जो भागवत कथा ही साक्षात कृष्ण है और जो कृष्ण है वही साक्षात भागवत है। भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। भागवत की महिमा सुनाते हुए कहा कि एक बार नारद जी ने चारों धाम की यात्रा की, लेकिन उनके मन को शांति नहीं हुई। नारद जी वृंदावन धाम की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि एक सुंदर युवती की गोद में दो बुजुर्ग लेटे हुए थे, जो अचेत थे। युवती बोली महाराज मेरा नाम भक्ति है। यह दोनो मेरे पुत्र है, जिनके नाम ज्ञान और वैराग्य है। यह वृंदावन में दर्शन करने जा रहे थे। लेकिन बृज में प्रवेश करते ही यह दोनों अचेत हो गए। बूढे़ हो गए। आप इन्हें जगा दीजिए। इसके बाद देवर्षि नारद जी ने चारों वेद, छहों शास्त्र और 18 पुराण व गीता पाठ भी सुना दिया। लेकिन वह नहीं जागे। नारद ने यह समस्या मुनियों के समक्ष रखी। ज्ञान -वैराग्य क ो जगाने का उपाय पूछा। मुनियों के बताने पर नारद जी ने हरिद्वार धाम में आनंद नामक तट पर भागवत कथा का आयोजन किया। मुनि कथा व्यास और नारद जी मुख्य परीक्षित बने। इससे ज्ञान और वैराग्य प्रथम दिवस की ही कथा सुनकर जाग गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर दिलीप पांडेय, मैथिली मुदगिल, राकेश सेन, राम प्रसाद, भोले कुशवाहा, रामआसरे गुप्ता, चंद्र मोहन तिवारी, एसपी नामदेव, श्रवण तिवारी, संतोष अंजनी, मिथलेश मिश्रा, अरविंद जायसवाल, मनोज अवस्थी आदि मौजूद रहे। संचालन सियाराम शरण चतुर्वेदी ने किया और आभार खूबीराम मिश्रा ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed