फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Sports ground prepared under MNREGA in Sitaura

Jhansi News: सितौरा में मनरेगा के तहत तैयार किया गया खेल मैदान

Sun, 23 Feb 2025 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sports ground prepared under MNREGA in Sitaura

विज्ञापन


संवाद न्यूद एजेंसी



झांसी। चिरगांव विकासखंड के सितौरा में पंचायत निधि से मनरेगा के तहत खेल मैदान तैयार किया गया है। यहां बैडमिंटन व वॉलीबाल कोर्ट भी बनाया गया है। साथ ही यहां खिलाड़ियों को रनिंग ट्रैक और ओपन जिम जैसी अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूर शहर के मैदान पर न जाना पड़े इसके लिए प्रत्येक विकासखंड पर एक मैदान तैयार हो रहा है। हाल ही में मनरेगा श्रमिकों ने चिरगांव विकासखंड के सितौरा में खेल मैदान तैयार किया है। इसके चारों ओर बाउंड्रीवॉल, रेस्ट रूम, रनिंग ट्रैक, बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबाल कोर्ट व ओपन जिम का भी निर्माण कराया गया।
विज्ञापन




इस संबंध में उपायुक्त श्रम रोजगार शिखर श्रीवास्तव ने बताया कि चिरगांव की तरह अन्य विकासखंडों में भी विभाग की ओर से मैदान बनाए गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्र में खेल मैदान न होने के कारण जो प्रतिभाएं गांव में ही दम तोड़ देती थीं, वे अब निखर कर बाहर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed