फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Special train ran between Jhansi and Mathura for devotees

Jhansi News: श्रद्धालुओं के लिए झांसी से मथुरा के बीच चलाई स्पेशल ट्रेन

Mon, 03 Jul 2023 12:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Special train ran between Jhansi and Mathura for devotees
ट्रेनों में गुरु पूर्णिमा पर गोवर्धन जाने वाले यात्रियों की उमड़ रही भीड़
विज्ञापन

- स्लीपर कोचों में भी जनरल बोगी जैसा नजारा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गुरु पूर्णिमा पर्व के चलते दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में मथुरा तक की यात्रा करने वाले यात्रियों की भारी भीड़ हो रही है। इससे सामान्य यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते रेल प्रशासन द्वारा झांसी से मथुरा के लिए स्पेशल गाड़ी का संचालन शुरू किया है।
प्रत्येक माह की पूर्णिमा को काफी श्रद्धालु मथुरा के गोवर्धन में गिरिराज जी की परिक्रमा के लिए पहुंचते हैं। सोमवार को गुरु पूर्णिमा और वहां चल रहे मुड़िया मेले में जाने के लिए यात्रियों की भीड़ और भी बढ़ी हुई है। खासतौर पर दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ियों में झांसी रेल मंडल के दतिया व ग्वालियर स्टेशन से भारी संख्या में लोग सवार हो रहे हैं।
विज्ञापन

यहां से स्लीपर कोचों की भी जनरल बोगी जैसी स्थिति हो जाती है। एसी कोचों में भी यात्रियों के जत्थे सवार हो जाते हैं। इसे ध्यान में रेल प्रशासन द्वारा झांसी से मथुरा के बीच स्पेशल गाड़ी का संचालन शुरू किया गया है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मथुरा जाने वाली यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच जुलाई तक रोज सुबह 6:30 बजे झांसी से रवाना होगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 01978 पांच जुलाई तक रोजाना सुबह 6:30 बजे झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से रवाना होगी और दतिया, डबरा, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट होते हुए दोपहर 1:30 बजे मथुरा पहुंचेगी। जबकि, गाड़ी संख्या 01977 चार जुलाई तक प्रतिदिन मथुरा से रात 10 बजे चलकर सुबह छह बजे झांसी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed