Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire department driver, who was extorting money while posing as a police sub-inspector, transferred

Jhansi News: दरोगा बनकर वसूली कर रहे दमकल कर्मी के चालक का स्थानांतरण

Thu, 05 Nov 2026 02:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 05 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Fire department driver, who was extorting money while posing as a police sub-inspector, transferred
मऊरानीपुर। दिवाली पर्व के अवसर पर आतिशबाजी लाइसेंस के लिए दमकल विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने के नाम पर अवैध वसूली के मामले में फायर स्टेशन के चालक का स्थानांतरण कर दिया गया है। एसएसपी ने मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मऊरानीपुर दमकल विभाग स्टेशन का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक एनओसी की एवज में रुपयों का लेनदेन होता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जब पुलिस प्रशासन द्वारा जांच की गई, तो पता चला कि वीडियो में दिखाई दे रहा कर्मचारी मऊरानीपुर फायर स्टेशन में चालक के पद पर तैनात है। उक्त कर्मचारी द्वारा अनधिकृत रूप से उपनिरीक्षक की वर्दी धारण कर उस पर दो स्टार लगाकर व्यापारियों पर रौब झाड़ा जा रहा था और अवैध वसूली का कार्य किया जा रहा था। घटना के प्रकाश में आने के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया कि तत्काल प्रभाव से अनिल कुमार अवस्थी जो कि मऊरानीपुर फायर स्टेशन पर चालक के पद पर तैनात हैं उनका स्थानांतरण गरौठा के लिए कर दिया गया है जांच जारी है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय जांच एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई किए जाने हेतु कड़े निर्देश दिए हैं। एसएसपी विकास कुमार ने स्पष्ट किया है कि वायरल वीडियो में दिख रहे सभी तथ्यों की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही दोषी कर्मचारी के खिलाफ सख्त से सख्त विभागीय, अनुशासनात्मक और अग्रिम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed