{"_id":"6aeb9c1c2e615aa61307bed2","slug":"failure-to-complete-re-kyc-could-lead-to-difficulties-in-obtaining-rations-moth-news-c-143-1-bsg1001-100731-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: री-केवाईसी नहीं कराई तो राशन लेने में हो सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: री-केवाईसी नहीं कराई तो राशन लेने में हो सकती है परेशानी
Thu, 05 Nov 2026 02:27 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
निवाड़ी। जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से राशन प्राप्त करने वाले सभी पात्र हितग्राहियों की री-केवाईसी कराना अनिवार्य है। सभी पात्र हितग्राही अपने निकटतम शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर पहुंचकर अपनी री-केवाईसी की प्रक्रिया समय-सीमा में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
जिला आपूर्ति अधिकारी सपना सेन ने जिले के सभी पात्र राशन हितग्राहियों से अपील की है कि वह नजदीकी शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर जाकर अपनी री-केवाईसी अवश्य कराएं, ताकि राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला आपूर्ति अधिकारी ने जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालनकर्ताओं को निर्देशित किया है कि दुकान से राशन प्राप्त करने वाले सभी पात्र हितग्राहियों की री-केवाईसी की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा हितग्राहियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।